एसएसपी मीणा की कार्रवाई: पुलिस लाइन व थानों में व्यापक तबादला, यातायात विभाग में भी बदलाव।

एसएसपी मीणा की कार्रवाई: पुलिस लाइन व थानों में व्यापक तबादला, यातायात विभाग में भी बदलाव।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार को जारी आदेश में दो दर्जन से अधिक इंस्पेक्टरों और दरोगाओं का तबादला कर दिया गया है।

रामनगर के कोतवाल अरुण कुमार सैनी को प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी बनाया गया है, जबकि प्रभारी एसओजी/एएनटीएफ/साइबर सैल हरपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना चोरगलिया भेजा गया है। कालाढूंगी प्रभारी विजय मेहता को प्रभारी एएनटीएफ, हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ और पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा को प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

लालकुआं प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल को प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है, जबकि प्रभारी सम्मन सेल ब्रजमोहन सिंह राणा को प्रभारी निरीक्षक लालकुआं भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात राजेंद्र सिंह रावत को प्रभारी सम्मन सेल की जिम्मेदारी मिली है।

रामनगर को नई जिम्मेदारी
एसएसआई हल्द्वानी महेंद्र प्रसाद को एसएसआई रामनगर बनाया गया है, जबकि बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह को कोतवाली रामनगर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों और चौकियों की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई राजेश जोशी को एसओजी, थाना मुखानी में तैनात एसआई वीरेंद्र बिष्ट को थाना तल्लीताल, एसआई जोगेंद्र यादव को लालकुआं और प्रभारी चौकी धानाचूली विजय कुमार को थाना बेतालघाट भेजा गया है। वहीं, बेतालघाट में तैनात एसआई हरिराम को चौकी धानाचूली प्रभारी बनाया गया है।

महिला उपनिरीक्षकों की भी तैनाती बदली गई है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई आशा बिष्ट को मल्लीताल और एसआई आरती को हल्द्वानी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बेस अस्पताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सफाई और मशीनों के रखरखाव पर उठाए सवाल।

यातायात विभाग में भी फेरबदल
एसएसपी ने यातायात विभाग में भी बदलाव किए हैं। यातायात प्रभारी भवाली निरीक्षक महेश चंद्रा को यातायात प्रभारी हल्द्वानी बनाया गया है, जबकि यातायात प्रभारी हल्द्वानी निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट को यातायात प्रभारी भवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

एसएसपी का कहना है कि तबादले रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा हैं और पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।