एसएसपी नैनीताल ने नवनिर्मित बनभूलपुरा थाने का किया निरीक्षण, समयबद्ध तरीके से सुविधाएं पूरी करने के दिए निर्देश।

एसएसपी नैनीताल ने नवनिर्मित बनभूलपुरा थाने का किया निरीक्षण, समयबद्ध तरीके से सुविधाएं पूरी करने के दिए निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सोमवार को नवनिर्मित थाना बनभूलपुरा का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों एवं उपलब्ध कराई जा रही आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा, लंबित मामलों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

 

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना भवन की निर्माण गुणवत्ता, विभिन्न कार्यालय कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख कक्ष, आगंतुक कक्ष, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, सुलभ प्रसाधन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शेष कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित थाना भवन पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, सुचारु और जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज जी की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

 

 

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह, सहायक अभियंता जयांक पांडे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा गगनदीप सिंह, भवन लिपिक दीपा मिराल सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kj
tara