मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, यातायात, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, यातायात, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव का सख्त निर्देश: उत्तराखंड के सभी मेगा प्रोजेक्ट तय समय पर हों पूरे, मासिक-त्रैमासिक मॉनिटरिंग होगी।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में यातायात व्यवस्था, आवास, घाटों की सफाई, सुरक्षा, महिलाओं के लिए अलग शौचालयों की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लैक फिल्म और हाई डेंसिटी लाइट वालों पर गिरी गाज, 257 वाहनों पर कार्रवाई।

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के अपने निर्धारित नियम हैं और सभी श्रद्धालुओं तथा संबंधित एजेंसियों को उनका पालन करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन और जनता के सहयोग से कांवड़ मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत।

ख़बर शेयर करें -