*SSP नैनीताल के “ऑपरेशन रोमियो” की गिरफ्त में आये 147 मनचले और हुड़दंगी कसा शिकंजा*

*SSP नैनीताल के “ऑपरेशन रोमियो” की गिरफ्त में आये 147 मनचले और हुड़दंगी कसा शिकंजा*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, *एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा हल्द्वानी शहर में *”ऑपरेशन रोमियो”* अभियान चलाया गया है।
*महिला सुरक्षा के दृष्टिगत* लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, नैनीताल पुलिस जनपद में सख्त कार्यवाही की है। इस अभियान का *उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना* है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं! रामनगर में मौत बनकर दौड़ी कार, ऑटो को कई बार पलटाया, महिला की मौत, दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही।

 

 

 

दिनांक 06.01.2025 को सायंकाल 08:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक हल्द्वानी शहर मुखानी क्षेत्र एवं रामनगर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में *ताबड़तोड़ चैकिंग और छापेमारी* की गई।

 

 

*मुखानी क्षेत्रान्तर्गत सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी एवं रामनगर में भूपेंद्र सिंह भंडारी सीओ रामनगर के नेतृत्व में* राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर व थानाध्यक्ष मुखानी श्री विजय मेहता, रोहिताश सागर SSI हल्द्वानी, व0उ0नि0 प्रथम मौ0 यूनुस, व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल आदि गठित *पुलिस टीमों ने मिलकर* *”ऑपरेशन रोमियो”* अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

 

 

इस दौरान पुलिस ने *सार्वजनिक स्थानों* पर *शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और बिना कारण मोटरसाइकिल से हो-हल्ला करने वाले* मुखानी क्षेत्र में कुल- 62 व्यक्तियों तथा रामनगर में 85 व्यक्तियों के *कुल 147 व्यक्तियों को गिरफ्तार* किया।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का *चिकित्सकीय परीक्षण* कराकर उनके विरुद्ध *81 पुलिस एक्ट* के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई। इसके साथ ही, *भविष्य में ऐसा कोई कृत्य न करने की सख्त हिदायत* दी गई और उन्हें परामर्श के बाद उनके *परिजनों के सुपुर्द किया* गया।