हथियारों के सौदागरों पर STF का शिकंजा, खुली काले कारोबार की परतें, 5 आरोपी गिरफ्तार।

हथियारों के सौदागरों पर STF का शिकंजा, खुली काले कारोबार की परतें, 5 आरोपी गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

हथियारों के सौदागरों पर STF का शिकंजा, खुली काले कारोबार की परतें, 5 आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

काशीपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड में अवैध हथियारों और फर्जी शस्त्र लाइसेंस के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए हैं।

 

 

 

जानकारी के अनुसार एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने कटोराताल क्षेत्र में एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से कई अवैध हथियार और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम बाईपास कल से शुरू, जाम से मिलेगी राहत; आपदा और स्वास्थ्य तैयारियों पर मुख्यमंत्री का फोकस।

 

 

 

बरामद सामग्री में 12 बोर पंप एक्शन गन, एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल, 32 बोर की पिस्टल और एक रिवॉल्वर शामिल हैं। इसके अलावा 237 जिंदा कारतूस, 4 मैगजीन तथा 7 फर्जी शस्त्र लाइसेंस भी बरामद किए गए हैं।

 

 

 

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार फर्जी लाइसेंस के माध्यम से अवैध रूप से हथियार रखने वाले गिरोह के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस मामले में अब तक तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय व्यवस्था को आधुनिक और जनसुलभ बनाने में ‘जूडिशियम 2.0’ की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री धामी

 

 

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी लाइसेंस बनाने और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

उधर, उधम सिंह नगर पुलिस और एसटीएफ ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि यदि उनके पास हथियारों या शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी कोई संदिग्ध जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। साथ ही वैध शस्त्र धारकों से अपने लाइसेंस और हथियारों के सत्यापन में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  "जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर धरना; SDM के आश्वासन पर एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित"

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में अवैध हथियारों और फर्जी लाइसेंस के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।