महिलाओं से बदसलूकी पर सख्त एक्शन, SSP का साफ संदेश – ‘देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं’।

महिलाओं से बदसलूकी पर सख्त एक्शन, SSP का साफ संदेश – ‘देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं’।
ख़बर शेयर करें -

महिलाओं से बदसलूकी पर सख्त एक्शन, SSP का साफ संदेश – ‘देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं’।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के स्पष्ट निर्देशों पर स्टेडियम रोड पर महिला और पुरुष के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा दौरे पर सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश।

घटना 17 मार्च 2026 की है, जब घर लौट रहे एक महिला और पुरुष का दो आरोपियों ने पीछा किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास को मिली रफ्तार: पार्किंग, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी।

👮‍♂️ गिरफ्तार आरोपी:

  • अजय फर्त्याल (31 वर्ष), निवासी फतेहपुर, थाना मुखानी

  • अजय सिंह थापा (30 वर्ष), निवासी बड़ी मुखानी, पीली कोठी

⚖️ पुलिस कार्रवाई:

  • पहले धारा 172 BNSS के तहत गिरफ्तारी

  • पीड़ित मयंक भंडारी व रक्षिमी आर्य की तहरीर पर FIR No. 95/2026 दर्ज

  • BNS की धारा 115(2), 324(2) और 74 के तहत मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट क्षेत्र में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, होटल-रिसॉर्ट संचालकों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

📢 SSP का सख्त संदेश:
“महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़कों पर हुड़दंग और अभद्रता करने वालों के लिए कोई जगह नहीं। जीरो टॉलरेंस के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

👉 नैनीताल पुलिस ने साफ कर दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।