विकास को मिली रफ्तार: पार्किंग, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी।

विकास को मिली रफ्तार: पार्किंग, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी।
ख़बर शेयर करें -

विकास को मिली रफ्तार: पार्किंग, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून, 19 मार्च 2026 — राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अतिक्रमण पर बुलडोजर, अवैध कब्जों की उलटी गिनती शुरू।

🅿️ मल्टीस्टोरी पार्किंग को मंजूरी

शहरी विकास विभाग के तहत

  • नीलकंठ महादेव मंदिर में 51.83 करोड़

  • रामनगर में 38.57 करोड़

की लागत से मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण को स्वीकृति दी गई।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्किंग निर्माण में गाइडलाइंस, टर्निंग रेडियस और अन्य तकनीकी पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाए। नीलकंठ क्षेत्र में जियोटेक्निकल सर्वे और भवन के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  “नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी: काठगोदाम में 4 वाहन सीज, चालक गिरफ्तार”

🚰 पेयजल और सीवर परियोजनाएं

पेयजल विभाग के अंतर्गत:

  • पीपलकोटी, तिलवाड़ा और ऊखीमठ नगर पंचायतों की पेयजल योजनाएं

  • लालकुआं में सीवरलाइन परियोजना

को मंजूरी दी गई। ग्रेविटी आधारित पेयजल योजनाओं में मीटर लगाने और सीवर प्रोजेक्ट को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

🛣️ काठगोदाम बाईपास को स्वीकृति

लोक निर्माण विभाग के तहत
काठगोदाम बाईपास मार्ग (3.5 किमी) और 75 मीटर स्पान के पुल के निर्माण (लगभग 11.77 करोड़) को भी मंजूरी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ की शुरुआत, डिजिटल स्व-गणना से बना नया इतिहास।

👉 बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इन परियोजनाओं को राज्य के शहरी और ग्रामीण ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया गया।