खटीमा में स्थापित होगा 213 फीट ऊँचा तिरंगा, मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन।

खटीमा में स्थापित होगा 213 फीट ऊँचा तिरंगा, मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

खटीमा  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा के कंजाबाग तिराहे पर प्रस्तावित 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना हेतु भूमि पूजन किया। यह ध्वज क्षेत्र के गौरव और देशभक्ति की भावना को सशक्त करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जीवनदायी हिमालय के बदलते स्वरूप पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। यह हर नागरिक में देशप्रेम की भावना जाग्रत करता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह स्थान पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण, हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना।

भूमि पूजन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,  सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, विनय रुहेला, विधायक श्री शिव अरोड़ा, त्रिलोक सिंह चीमा,  गोपाल सिंह राणा, सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, कमल जिंदल, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में जुटेंगे मिनिस्ट्रियल कर्मचारी, द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का होगा गठन।