लाठी-डंडों से हमला, पथराव और आगजनी का मामला: दो आरोपी गिरफ्तार।

लाठी-डंडों से हमला, पथराव और आगजनी का मामला: दो आरोपी गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

लाठी-डंडों से हमला, पथराव और आगजनी का मामला: दो आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। ग्राम हिम्मतपुर ब्लॉक पीरूमदारा में हुए पथराव व आगजनी के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के अनुरोध पर बड़ा फैसला, बनबसा स्टेशन पर रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 दिसंबर 2023 को तहजीब बानो पत्नी मेहताब, निवासी हिम्मतपुर ने थाना रामनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके घर पर एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला किया, गाली-गलौज की, पथराव किया और फिर आगजनी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 523/23 धारा 147/148/149/323/336/436/504 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉमनवेल्थ में चमके उत्तराखंड के सितारे, CM धामी ने किया सम्मान।

प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त सतपाल सिंह उर्फ सूरज चौधरी पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी पापड़ी, पोस्ट पीरूमदारा, कोतवाली रामनगर (उम्र 36 वर्ष) को अल्मोड़ा जिले के सहारफाटा लमगढ़ा से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  कूड़े से कराह रहा था कोसी बैराज, टीम उतरी तो 100 किलो कचरा साफ।

वहीं दूसरे अभियुक्त पूरण शर्मा पुत्र मथुरादत्त शर्मा, निवासी हिम्मतपुर, ब्लॉक पीरूमदारा, रामनगर (उम्र 61 वर्ष) को पुलिस चौकी पीरूमदारा गेट से हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


ख़बर शेयर करें -