चलती बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर शिक्षिका से की छेड़खानी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।

चलती बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर शिक्षिका से की छेड़खानी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रोडवेज की चलती बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर दून की शिक्षिका से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने चेहरे पर स्प्रे कर पहले उन्हें बेहोश किया फिर बस की लाइट बंद करवाकर छेड़खानी की। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया, कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका ने शिकायत की है। वह सहारनपुर जिले के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। उन्होंने बताया, 21 जून की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए पति के साथ देहरादून आईएसबीटी पहुंचीं। घर से निकलने पर उन्हें एहसास हुआ कि कोई पीछा कर रहा है। पति को भी उन्होंने यह बात बताई। पति उन्हें बस में बैठाकर लौट गए। दोपहर बाद स्कूल से घर आने के लिए वह उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में सवार हुईं कंडक्टर ने उन्हें अपनी बगल वाली सीट पर बैठा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जिन पात्र लाभार्थियों का आधार नहीं बन पा रहा, उन्हें चिन्हित कर अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए—मुख्यमंत्री

 

 

 

शिक्षिका ने बताया, इसी दौरान उनके पास बैठे एक व्यक्ति ने तीन सवारियों के लिए कंडक्टर को 500 रुपये दिए। इसके बाद कंडक्टर उठ गया और शिक्षिका के अलावा दो अन्य लोग वहां बैठ गए। एक व्यक्ति उनकी पीछे वाली सीट पर बैठा। शिक्षिका का आरोप है कि इसी दौरान पास बैठे एक व्यक्ति ने उनके चेहरे पर स्प्रे डाला। इससे वह बेहोशी की हालत में चली गईं। केवल आवाज सुन पा रही थीं। बीच में एक बार होश आया तो खिड़की के पास बैठे व्यक्ति ने रुमाल में स्प्रे कर उनके नाक पर लगा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के खतरे को लेकर एसएसपी अलर्ट, पुलिस और राहत दलों को तैयार रहने के निर्देश।

 

 

देहरादून से पहले टनल आने पर उनमें से एक व्यक्ति ने कंडक्टर से बस की लाइट बंद करने को कहा। आरोप है कि अंधेरा होने पर एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथ पकड़ लिया। शिक्षिका ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने इस दौरान वीडियो भी बनाया है। उनका कहना है, कई दिनों से अज्ञात लोग उनका पीछा भी कर रहे थे।

kj
tara