रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ महिला पटवारी का निजी सहायक, सतर्कता विभाग की कार्रवाई सफल।

रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ महिला पटवारी का निजी सहायक, सतर्कता विभाग की कार्रवाई सफल।

रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ महिला पटवारी का निजी सहायक, सतर्कता विभाग की कार्रवाई सफल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

शिकायतकर्ता से Rs. 4,500 की मांग, शिकायत पर सतर्कता विभाग ने मारा ट्रैप

हरिद्वार, 9 अप्रैल 2025:
तहसील हरिद्वार में तैनात महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका द्वारा अपने निजी सहायक के माध्यम से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने मंगलवार को प्राइवेट सहायक अनुज कुमार को RS. 4,500 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता टोल फ्री नंबर 1064 पर दर्ज शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2023 में खैरवाला शाहपुर क्षेत्र में अपनी पत्नी के नाम से एक प्लॉट खरीदा था। उस प्लॉट के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया के लिए महिला पटवारी द्वारा लंबे समय से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा था। जब शिकायतकर्ता ने कार्य में तेजी लाने को कहा, तो प्राइवेट सहायक अनुज कुमार के माध्यम से रिश्वत की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत न देकर सतर्कता अधिष्ठान को मामले की सूचना दी और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर टीम ने रणनीति के तहत कार्यवाही करते हुए तहसील हरिद्वार कार्यालय परिसर में ही आरोपी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इस सफलता पर निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।