15.13 स्मैक के साथ एक अभियुक्त की किया गिरफ्तार।

15.13 स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

काशीपुर । क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत काशीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक नशे के सौदागर को 15.13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
काशीपुर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना पर गठित टीम द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान बाँसफोडान चौकी इंचार्ज सुनील सुतेड़ी ने पुलिस टीम की मदद से मोहम्मद जुनेद बबलू पुत्र अनीस अहमद को 15.13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ एनडीपीएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

 

 

 

अभय सिंह एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मेक के साथ पकड़ा गया । बबलू पेशेवर नशा तस्कर है जो पूर्व में भी नशीले पदार्थों की तस्करी में कई बार जेल जा चुका है तथा उक्त अभियुक्त के खिलाफ काशीपुर कोतवाली में गैंगस्टर सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस चलाया जा रहा है यह अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  विज्ञान शिक्षा में नवाचार की मिसाल बनीं डॉ. विजेता बिष्ट, राज्य स्तर पर मिला सम्मान।

 

 

पुलिस टीम में प्रमुख रूप से बाँसफोडान चौकी इंचार्ज सुनील सुतेड़ी, कांस्टेबल मनोज जोशी, दीपक जोशी, अनिल मनराल, अनिल कुमार ,ताराचंद ,कैलाश चंद तथा सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”