ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, बंद इंश्योरेंस पॉलिसी चालू करने के नाम पर हुई ठगी, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पहुंचाया जेल।

ख़बर शेयर करें -

ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार। बंद इंश्योरेंस पॉलिसी चालू करने के नाम पर हुई ठगी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पहुंचाया जेल।

 

 

अमित नौटियाल – संवाददाता

 

कोटद्वार बंद बड़ी इंश्योरेंस पॉलिसी को चालू करने के नाम पर लाखों रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर को कोटद्वार पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रंजीत रंजन ठाकुर के रूप में हुई है। जो मूल रूप से मधुबनी बिहार का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोरों पर छापा, निरीक्षण में मिली कई अनियमितताएं।

 

 

 

 

आरोपी को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जेल पहुंचा दिया है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि कोटद्वार निवासी चंद्रप्रकाश के साथ रंजीत रंजन ठाकुर ने एक लाख 46 हजार रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए अपनी जांच शुरू की। जांच में रंजीत रंजन ठाकुर का नाम सामने आया। जिसे कोतवाल मणि भूषण श्रीवास्तव की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी की बाइक पर फर्राटा, कमर में तमंचा... पुलिस ने एक झटके में किया खेल खत्म।

 

 

 

आरोपी के अपराधिक इतिहास की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है। आरोपी के तमाम बैंक खाते पुलिस ने फ्रिज कर दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि यह धोखाधड़ी बंद पड़ी इंश्योरेंस पॉलिसी को चालू करने के नाम पर की गई थी। एसएसपी ने लोगों से फर्जी फोन कॉल से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *