गढ़वाली फिल्म पित्रकूड़ा का हुआ मुहूर्त। 

गढ़वाली फिल्म पित्रकूड़ा का हुआ मुहूर्त। 

 

अमित नौटियाल – संवाददाता

एक होटल के सभागार में गढ़वाली फिल्म पित्रकूटा का मुहूर्त शार्ट लिया गया जिसमें उत्तराखंड के लोक कलाकारों के साथ ही निर्माता निर्देशक प्रदीप भंडारी भी मौजूद रहे पीबी फिल्म के बैनर तले बन रही पितृकूड़ा फिल्म पहाड़ की संस्कृति पर आधारित फिल्म है पितृकूड़ा का अर्थ होता है पितरों का आवास जिस प्रकार से पहाड़ों में देवी-देवताओं के मंदिर स्थापित होते हैं उसी प्रकार से यहां पितरों का आवास जिसे मंदिर भी कहा जाता है स्थापित होते हैं और पहाड़ के हर गांव और परिवार के लोगों द्वारा पितरों के मंदिर की परंपरा सदियों पुरानी है जिसे आज के भौतिक युग में और पलायन के कारण लोग भूलते जा रहे हैं इसी पर आधारित है फिल्म पितृकूड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस लाइन में दिखी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक छटा, भव्य आयोजन ने मोहा शहरवासियों का मन, मा0 न्यायमूर्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में नैनीताल पुलिस ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

 

 

इस बारे में जानकारी देते हुए फिल्म के निर्माता निर्देशक प्रदीप भंडारी ने बताया कि यह फिल्म लगभग डेढ़ महीने के बाद सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से गढ़वाल की परंपरा को दर्शाने का और आजकल की युवा पीढ़ी को पितरों की महत्ता समझाने का प्रयास किया गया है उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आएगी और देश विदेश के लोग पहाड़ की परंपरा को जान पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जब मजहब की दीवारें टूटीं, राखी के धागों में बंधा भाईचारा—डॉ. जफर सैफी और अरमान ने दिया कौमी एकता का संदेश।

 

 

कई गढ़वाली फिल्मों और कई टीवी धारावाहिकों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री शिवानी भंडारी ने बताया कि इस फिल्म के माध्यम से गढ़वाल की संस्कृति को आम लोगों तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया गया है और दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा पर बरसे रणजीत रावत, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ।

 

 

 

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वे कई गढ़वाली फिल्मों के साथ ही टीवी धारावाहिकों में भी काम कर चुकी है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और यहां के रीति-रिवाजों से पूरा विश्व रूबरू होगा।

kj
tara