गंगा में समा गई नाव, दर्जनों लोग डूबे, – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का लिया संज्ञान।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

मेरठ जनपद में हस्तिनापुर क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट पर आज यानी मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। करीब दो दर्जन लोग नाव से गंगा पार कर रहे थे, इसी दौरान नाव गंगा में डूब गई। नाव के गंगा में डूबते ही हाहाकार मच गया। वहीं आनन-फानन कुछ लोगों को बचा लिया गया, लेकिन कई लोग अभी लापता है। सूचना मिल रही है कि एक शिक्षक का शव निकाला गया। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं है। वहीं गंगा में हुए हादसे की खबर से शासन-प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद पर्व पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, PAC और QRT तैनात।

 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ नाव हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *