पति ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। शव को नहर रोड के किनारे फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पति ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। शव को नहर रोड के किनारे फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कानपुर देहात के शिवली कस्बे में मायके से पत्नी को मासूम बेटी संग लेकर निकले पति ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। शव को नहर रोड के किनारे फेंका और फिर खुद को ब्लेड मारकर घायल कर पत्नी के अपहरण की झूठी कहानी रच सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने सच कबूल दिया।

 

 

पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ और उसके साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने महिला का शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के एक-दूसरे के चरित्र पर शक और घरेलू कलह बात सामने आई है। घटना शिवली थाना क्षेत्र के केशरी निवादा गांव के पास मंगलवार रात हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

 

 

 

कानपुर नगर के चौबेपुर क्षेत्र के पनऊपुरवा गांव निवासी रमन पाल चौबेपुर में ही एक फैक्टरी में सफाई कर्मी है। उसकी शादी रूरा थाना के गहलों जर्बी गांव के कमलेश पाल की बेटी सरिता (30) के साथ साल 2018 में हुई थी। उनके चार साल की बेटी अनिका है। पिछले दिनों सरिता बेटी के साथ मायके गई थी।मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे रमन ने फोन कर सरिता बेटी संग गांव के बाहर बुलाया। सरिता बेटी को लेकर वहां पहुंची, तो रमन दोनों को बाइक पर बिठाकर पनऊपुरवा गांव की तरफ चल दिया। रात 8:15 बजे रमन ने फोन कर ससुर कमलेश को खबर दी कि बदमाशों ने उसे घेरकर पीटा है। चाकू से हमला किया है।शिवली के केसरी निवादा पुल से नहर पटरी मैथा की तरफ से घटना हुई है। कमलेश मौके पर पहुंचे, तो रमन और अनिका मिले, लेकिन सरिता गायब थी। कमलेश के पूछने पर रमन ने बताया कि दो लोग बाइक से सरिता को उठा ले गए है।

यह भी पढ़ें 👉  ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार* *जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत, ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही।

 

 

पुलिस को भी रमन कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने घायल रमन का शिवली सीएचसी में इलाज कराया।कमलेश के दमाद पर सरिता को गायब करने और अनहोनी का शक जताने पर पुलिस ने रमन को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। कुछ देर बाद रमन से सरिता की दो साथियों के साथ मिलकर गला घोटकर हत्या कर शव नहर किनारे फेंकने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बुधवार की सुबह उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

घटना की सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय समेत कई अफसरों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मौके पर पहुंचा खोजी कुत्ता भी हत्यारों का सुराग नहीं दे सका।थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि सरिता के पिता की तहरीर पर रमन और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण और साजिश रचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे हत्या व अन्य धाराओं का इजाफा दर्ज एफआईआर में किया जाएगा। मामले की जांच गहनता से की जाएगी।