बीजेपी की एक महिला नेता का शव नेशनल हाइवे पर मिला, पुलिस जांच में जुटी।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

असम बीजेपी की एक महिला नेता की हत्या करने के बाद अज्ञात लोगों ने शव को गोलपाडा जिले में नेशनल हाइवे-17 पर फेंक दिया। घटना सोमवार (12 जून) की है। मृतक बीजेपी नेता की पहचान जिला इकाई की सचिव जोनाली नाथ के तौर पर की गई है। जोनाली का शव गोलपाडा के कृष्णाई पुलिस थाना इलाके में सलपारा में नेशनल हाइवे पर पाया गया।

 

 

पुलिस ने संदेह जताया है कि महिला नेता की हत्या कहीं और की गई और उसके बाद उसे नेशनल हाइवे पर फेंक दिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोलपाडा के एक अस्पताल में भेजा गया है। वहीं बीजेपी की असम इकाई ने राज्य पुलिस से मामले की उचित जांच करने का आग्रह किया है। बीजेपी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंगा ठाकुरिया ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि अगर यह हत्या का मामला है तो दोषियों पर तुरंत केस दर्ज किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार* *जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत, ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही।

 

 

हेमंगा ठाकुरिया ने कहा, “हम राज्य पुलिस से मामले की ठीक तरह से जांच करने का आग्रह करते हैं। अगर इसमें कोई राजनीतिक एंगल है, तो इसकी भी जांच की जानी चाहिए। जोनाली नाथ बीजेपी गोलपारा जिला समिति के सचिव के तौर पर काम कर रही थीं। वह बहुत सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता थीं। किसी की उससे व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद हमें वास्तविक तथ्यों के बारे में पता चल पाएगा। अगर यह हत्या का केस है, तो दोषियों पर तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

 

असम के जल संसाधन मंत्री पीजूष हजारिका ने इस मामले में पुलिस से त्वरित जांच की मांग की है। पीजूष हजारिका ने ट्वीट करके कहा, “पंचायत सदस्य और गोलपाडा की सचिव जोनाली नाथ का असामयिक निधन दुखद है और इससे गहरा दुख हुआ है।  उनकी मौत ने हमें गहरे सदमे और पीड़ा में छोड़ दिया है। मुझे उम्मीद है कि मामले में गहन और त्वरित जांच के जरिए दोषियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा और उन पर केस चलाया जाएगा। जोनाली नाथ के शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं.”