हल्द्वानी पुलिस ने आईटीआई गैंग के एक और सदस्य को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी पुलिस ने आईटीआई गैंग के एक और सदस्य को किया गिरफ्तार।

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

दिनांक – 28.09. 2024 को वादी गौरव नेगी पुत्र उमेश सिंह निवासी वसुन्धरा कालोनी बरेली रोड हल्द्वानी, जनपद नैनीताल की तहरीर पर थाना हल्द्वानी पर तहरीर मुकदमा एफआईआर न0- 349/24 धारा 115(2)/109 बी0एन0एस0 बनाम आदित्य नेगी आदि का अभियोग पंजीकृत कराया गया, अभियोग की विवेचना उ0नि0 श्याम सिंह बोरा के सुपुर्द की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम से राहत दिलाएगा सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

 

 

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में श्री प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में व श्री राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में आईटीआई गैंग के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी । दिनांक – 08.10.2024 को अभियुक्त आदित्य नेगी पुत्र कुन्दन सिंह नेगी निवासी ए 16 जजफार्म थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र – 23 वर्ष को नीलकण्ठ अस्पताल के पास खाली प्लाट से मय कार स्विफ्ट सं0 UK 04AH- 1066 के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
उक्त कार मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  🎉*मेले के समापन में "जय नीम करौली बाबा’ के उद्घोष से गूंज उठा कैंची धाम आस्था के महासागर में उमड़े रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु* 💥*मंदिर समिति ने सुगम दर्शन पर राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस कप्तान मंजुनाथ व प्रशासन का जताया विशेष आभार*🙏🏼💐

 

 

गिरफ्तारी टीम –
1- उ0नि0 श्याम सिंह बोरा चौकी मण्डी
2- कानि0 प्रकाश बडाल चौकी भोटिया पडाव