दुल्हन ने शादी से किया इनकार, पुलिस की हस्तक्षेप से हुआ समझौता।

ख़बर शेयर करें -

दुल्हन ने शादी से किया इनकार, पुलिस की हस्तक्षेप से हुआ समझौता।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

औरैया से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रुरुगंज के कुदरकोट स्थित अलोपा देवी मंदिर में शनिवार दोपहर वर-वधू पक्ष शादी के लिए पहुंचे। इस बीच दूल्हे की उम्र ज्यादा देख दल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मंदिर में मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची।दोनों पक्षों को कुदरकोट थाना ले जाया गया। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दुल्हन को उसकी मां के साथ वापस घर भेज दिया गया। कुदरकोट थाना इलाके के एक गांव निवासी युवक अपनी बहन और मां के साथ अलोपा देवी मंदिर पहुंचे।

शादी को लेकर तय कार्यक्रम के तहत दूल्हा पक्ष भी पहुंचा। शादी की रश्में शुरू होती इससे पहले दुल्हन ने दूल्हे की उम्र ज्यादा देख शादी करने से इनकार कर दिया। मंदिर में दुल्हन ने एतराज जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।  पहले सगे संबंधी दुल्हन को समझाते रहे। लेकिन बात न बनने और मामला बढ़ता देख कुछ लोगों ने कुदरकोट थाना पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से जानकारी की और समझाने का प्रयास किया।

मगर दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। इस पर पुलिस समझाने के लिए दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों में समझौता हुआ। दूल्हा पक्ष वापस लौट गया और पुलिस ने दुल्हन को मां और उसके भाई के सुपुर्द कर घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

 

 

चर्चा रही कि दुल्हन की उम्र 18 वर्ष थी। जबकि दूल्हे की उम्र 26 वर्ष। कम उम्र को लेकर पुलिस कार्रवाई करती इससे पहले परिजनों ने समझौता करते हुए घर जाना ही मुनासिब समझा।  कुदरकोट थानाध्यक्ष मूलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वधू शादी के लिए राजी नहीं थी। उम्र को लेकर स्कूल के कागजात तलब किए गए। दोनों पक्ष में समझौता हो जाने पर दूल्हे को वापस घर भेज दिया गया है।