एसी फटने से धधका लिकर किला, फायर टीम की मुस्तैदी से आग पर काबू।

एसी फटने से धधका लिकर किला, फायर टीम की मुस्तैदी से आग पर काबू।
ख़बर शेयर करें -

एसी फटने से धधका लिकर किला, फायर टीम की मुस्तैदी से आग पर काबू।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। रविवार को रामनगर के शिवलालपुर चुंगी स्थित होंडा शोरूम के पास संचालित लिकर किला में एसी फटने के बाद अचानक आग लग गई। आग लगते ही दुकान और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का अभियान, नवोदय विद्यालय सहित कई प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य नमूने।

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास की दुकानों और भवनों तक फैलने से रोक लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून पर हाई अलर्ट: मुख्य सचिव बोले- 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी अधिकारी।

 

 

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग एसी में हुए विस्फोट के कारण लगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे राहत की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत।

 

 

फिलहाल संबंधित विभाग आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। नुकसान की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।


ख़बर शेयर करें -