पटवारी भर्ती परीक्षा लीक/जोशीमठ मामले में गरिमा ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल  – संवाददाता

देहरादून

शुक्रवार शाम उत्तराखंड की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जोशीमठ आपदा और पटवारी भर्ती लीक मामले में मुलाकात कर सुझाव देते हुए ज्ञापन सौंपा। दसौनी ने मुख्यमंत्री धामी से आग्रह किया कि दोनों ही मामलों को बहुत ही गंभीरता और संजीदगी से निर्णय लेने की जरूरत है। लगातार युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है उनके सपनों पर कुछ मुट्ठी भर लोग पानी फेरने का काम कर रहे हैं जिसकी वजह से धीरे-धीरे उनका धैर्य खत्म होता जा रहा है। दसौनी ने मुख्यमंत्री से कहा कि जोशीमठ के लोग आज आपकी तरफ बहुत आशा भरी नजरों से देख रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर लगेगी रोक, 01 अगस्त से ‘नो हॉर्निंग जोन’ लागू।

 

 

 

पूरा राज्य आप के अगले कदम को टकटकी भरी निगाहों से देख रहा है। ऐसे में भर्ती परीक्षा में लगातार हो रही धांधली और भ्रष्टाचार से अब प्रदेश का युवा आजिज आ चुका है ,उसका विश्वास सरकार की व्यवस्था से उठता जा रहा है उसे बनाए रखने के लिए पेपर लीक मामले में संलिप्त लोगों पर कठोर से कठोरतम कार्यवाही करनी होगी और जोशीमठ मामले में स्थानीय जनता को अधिक से अधिक राहत देनी होगी तभी आप उत्तराखंड राज्य की जनता का विश्वास जीत पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बेहाल, कांवड़ यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें; चमोली में भी कई सड़कें बंद।

 

 

 

मुलाकात के दौरान दसौनी ने मुख्यमंत्री से सिंचाई विभाग के 228 पद विधानसभा बैकडोर नियुक्तियों में निरस्त कर्मचारियों स्वयं सहायता समूह के टेक होम राशन स्कीम को समाप्त किए जाने वन दरोगा भर्ती वीपीडीओ भर्ती कनिष्ठ सहायक एवं स्टेनो भर्ती पर भी विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर में भव्य होगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, खेल प्रतियोगिताओं से लेकर रक्तदान शिविर तक होंगे विशेष आयोजन।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *