“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा: ‘राम देश का अटूट नाता, उत्तराखंड की संस्कृति विदेशों में भी प्रकट'”

ख़बर शेयर करें -

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा: ‘राम देश का अटूट नाता, उत्तराखंड की संस्कृति विदेशों में भी प्रकट’।

 

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

 

उत्तराखंड से है, राम का अटूट नाता

प्रभु श्री राम का उत्तराखंड से अटूट नाता रहा है। प्रभु श्री राम के पिता और रघुकुल तिलक दशरथ महाराज ने संतान प्राप्ति के लिए जिस सरयू नदी के किनारे अनुष्ठान किया था, उस सरयू नदी का उदगम स्थल बागेश्वर जिले में है। लंका दहन के बाद जब अयोध्या लौटे और राजा रामचंद्र बने तब अहंकारी रावण वध को तारने के लिए देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर में पितृ यज्ञ किया था। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। वह हल्द्वानी के निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस का बड़ा सुरक्षा ऑपरेशन, बकरीद पर जिलेभर में अभेद्य सुरक्षा* *अराजकता फैलाने वालों पर रहेगी सख्त कार्यवाही, पुलिस का बढ़ाया मनोबल*

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राम देश की आत्मा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अयोध्या में आजकल रामलीला का मंचन हो रहा है ,वह देवभूमि के कलाकार कर रहे है। स्वयं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ स्वीकार कर चुके है की देश की सर्वश्रेष्ठ रामलीला उत्तराखंड की है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में चली मौत की कुल्हाड़ी! शराब पार्टी के बाद दोस्त बना कातिल।

 

 

उन्होंने कहा कि राज्य को स्रवश्रेष्ठ राज्य बनने में भ्रष्टाचार रूपी रावण और नशा रूपी कुंभकर्ण को संहार करना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाने के लिए खेल गतिविधियों को विकसित किया जा रहा है। युवाओं के साथ_साथ खेल प्रेमियों के लिए भी खेल गतिविधियों विकसित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

 

 

दुनियाभर में दिखती हैं उत्तराखंड की संस्कृति की झलक

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उत्तराखंड की संस्कृति की झलक दिखाई देती है। उत्तराखंडियो ने विदेशों में भी लोक संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखा हुआ है। अंत में उन्होंने प्रदेश वासियों से 22 जनवरी को रामलला के अयोध्या के विराजमान होने के सुअवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों में दीपोत्सव मनाने की आह्वान किया है।