मुख्य सचिव ने दिए निर्देश: कमर्शियल संस्थानों की बेसमेंट पार्किंग का हो शत-प्रतिशत उपयोग, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई।

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश: कमर्शियल संस्थानों की बेसमेंट पार्किंग का हो शत-प्रतिशत उपयोग, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई।

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश: कमर्शियल संस्थानों की बेसमेंट पार्किंग का हो शत-प्रतिशत उपयोग, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राजधानी देहरादून के ट्रैफिक प्रबंधन और शहर को अधिक गतिशील बनाने के लिए ठोस और कड़े निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि देहरादून शहर की सभी व्यावसायिक (कमर्शियल) संस्थाओं की बेसमेंट पार्किंग का 100 प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित कराया जाए, अन्यथा उल्लंघन करने वालों पर सख्त प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई POCSO एक्ट की जानकारी।

बैठक में जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल द्वारा शहरी गतिशीलता योजना (Mobility Plan) के अंतर्गत अब तक की प्रगति और भविष्य की योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि देहरादून को एक स्वचालित, सुगठित और सुगम शहर बनाने हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ स्पष्ट रोडमैप तैयार करें तथा हर कार्य की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

बैठक के मुख्य निर्देश और बिंदु:

🔹 बेसमेंट पार्किंग का पूर्ण उपयोग अनिवार्य – सभी व्यावसायिक भवनों में पार्किंग की सुविधा का वास्तविक उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
🔹 उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई – पार्किंग का उपयोग न करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की जाए।
🔹 भविष्य की योजना स्पष्ट हो – ट्रैफिक मैनेजमेंट और जंक्शन सुधार के कार्यों में तेजी लाई जाए।
🔹 समन्वित रोडमैप – PWD, एमडीडीए, नगर निगम, परिवहन विभाग, पुलिस, जल संस्थान और जल निगम समन्वय से काम करें।
🔹 टाइमलाइन निर्धारित करें – सभी कार्यों के लिए समयसीमा तय कर उसके अनुसार अमल सुनिश्चित करें।
🔹 भवन स्वीकृति में सख्ती – एमडीडीए को भवन स्वीकृति में पार्किंग बायलॉज के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

उपस्थित अधिकारी:

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव पंकज पांडेय, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, अपर सचिव विनीत कुमार, नगर आयुक्त नमामि बंसल, सहित लोक निर्माण, परिवहन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।