जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने छात्र छात्राओं को चेक देकर सम्मानित किया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर  _ प्रधान संपादक

नैनीताल 26 सितंबर 2022-आज सोमवार को “रन टू लिव” संस्था द्वारा विगत वर्षो के भांति छात्रव्रतियां प्रदान की गई। कार्यक्रम के दोरान जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने छात्र छात्राओं को चेक देकर सम्मानित किया। श्रीमती चंद्रा शाह स्मारक छात्रव्रती के रूप में जीजीआईसी नैनीताल की छात्रा बीना बसेरा को 5000 रुपिया प्रदान किया गया। श्री प्यारे लाल साह स्मारक छात्रव्रती (5000)कुमारी रश्मि पंत को प्रदान की गई। रश्मि आईआईटी कानपुर में अध्यनरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल के अमर शहीदों का त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुख्यमंत्री।

 

श्री डी एन जोशी स्मारक छात्रव्रती के रूप में 12000 रूपिए का चेक वसंत वैली पब्लिक स्कूल के छात्र फरहान खान और रिदा खान को दिया गया। एडवोकेट नंद प्रसाद स्मारक एवम कुमारी शांति स्मारक छात्रव्रतिया संयुक्त रूप से मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की छात्रा सुदीक्षा बिष्ट को प्रदान की गईं। सुदीक्षा की गैर हाजिरी में उनकी माता जी को 21000 का चेक प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देह व्यापार के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी गिरफ्तार।

 

श्रीमती मृणाल पंत मुंबई, सिद्धार्थ कुमार नैनीताल, श्रीमती संगीता साह दिल्ली, टी एल साह बरेली एवम श्रीमती बीना नयाल का विशेष आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह इन छात्रव्रतियों को आगे बढ़ाते चलें। कार्यक्रम में रन टू लिव संस्था के सचिव हरीश तिवारी, विनोद पंत, मनीष जोशी, सागर देवरारी, भानू शाह एवम हसन रजा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जनआंदोलन जरूरी, पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी हो: मुख्यमंत्री धामी।

————-
अपर जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 7055007024।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *