कत्थक नृत्य केंद्र की नृत्यांगनाओं ने बिखेरा जलवा।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठोर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी – रेनू नेगी के नेतृत्व में कत्थक नृत्य केंद्र के नृत्यांगनाओ के द्वारा एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित कत्थक नृत्य प्रतियोगिता के दौरान समूह नृत्य श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया है। इसके बारे में बताते हुए संस्थान की निदेशिका रेनू नेगी ने कहा, टीम के प्रतिभागी 6 बच्चों के द्वारा समूह नृत्य प्रतियोगिता में दीपिका जोशी, मानसी नेगी, ट्विंकल वर्मा, मानसी जोशी, नंदिता, यामिनी आर्य के द्वारा अपनी सामूहिक प्रस्तुति दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण तेज, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस।

संस्थान की वरिष्ठ नृत्यांगना एवं राष्ट्रीय स्कॉलरशिप होल्डर मानसी जोशी के द्वारा भी डुएट श्रेणी के अंतर्गत मानसी नेगी के साथ कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। प्रतियोगिता के निर्णायक कत्थक सम्राट पंडित कृष्ण मोहन महाराज के द्वारा कत्थक नृत्य केंद्र के कत्थक साधकों की भूरी भूरी प्रशंसा की। कत्थक नृत्य की निदेशिका रेनू नेगी तथा संगतकार सोनू पांडे एवं पूजा बिष्ट के द्वारा विद्यार्थियों को कत्थक नृत्य की समस्त बारीकियों से अवगत कराया। कत्थक नृत्य केंद्र की इन उपलब्धियों पर विभिन्न कला प्रेमियों के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने नवनिर्मित बनभूलपुरा थाने का किया निरीक्षण, समयबद्ध तरीके से सुविधाएं पूरी करने के दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *