तेज बहाव में फंसे दो कांवड़िए, SDRF जवानों ने गंगा में छलांग लगाकर बचाया।

तेज बहाव में फंसे दो कांवड़िए, SDRF जवानों ने गंगा में छलांग लगाकर बचाया।

तेज बहाव में फंसे दो कांवड़िए, SDRF जवानों ने गंगा में छलांग लगाकर बचाया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात SDRF जवानों ने कांगड़ा घाट पर गंगा की तेज धारा में बह रहे दो कांवड़ियों का त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल रेस्क्यू किया। SDRF जवानों की तत्परता और साहस के चलते दोनों कांवड़ियों की जान बच गई।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर-19 निवासी राहुल पुत्र सोमनाथ (21 वर्ष) और उसका चचेरा भाई अभिषेक पुत्र प्रदीप कुमार (15 वर्ष) कांवड़ यात्रा के लिए गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे थे। दोनों कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राहुल का पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगा।

 

 

राहुल को बहता देख अभिषेक उसे बचाने के लिए गंगा में आगे बढ़ा, लेकिन तेज बहाव के कारण वह भी राहुल की चपेट में आ गया। देखते ही देखते दोनों कांवड़िए गंगा की तेज धारा में बहने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को पंख देने की तैयारी, शिक्षा से रोजगार तक अवसर बढ़ाने में जुटी धामी सरकार।

 

 

घटना पर घाट पर ड्यूटी में तैनात SDRF जवानों की नजर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SI पंकज सिंह खरोला के नेतृत्व में SDRF टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने गंगा की तेज धारा में उतरकर दोनों कांवड़ियों तक पहुंच बनाई और कुशल रेस्क्यू तकनीक एवं अदम्य साहस का परिचय देते हुए दोनों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एएसपी अमित कुमार सैनी का टिहरी तबादला, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दी शुभकामनाएं।

 

 

रेस्क्यू के बाद दोनों कांवड़ियों को सुरक्षित घाट पर लाया गया। समय रहते SDRF की ओर से की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। कांवड़ियों और उनके परिजनों ने SDRF टीम की तत्परता, साहस और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताते हुए पूरी टीम का धन्यवाद किया।