ईख के खेत में मिला एक युवक का शव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

बागपत के गांव सिरसली में आज सुबह खेत में एक युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि 11 नवंबर को किसी बात को लेकर किशोर को परिजनों ने डांट दिया था। जिसके बाद किशोर घर छोड़कर चला गया था।जानकारी के अनुसार मृतक किशोर आयुष उम्र 14 साल पुत्र कालूराम बैरागी सिरसली गांव का ही रहने वाला था। ग्रामीणों ने बताया कि गत 11 नवंबर को किसी बात को लेकर किशोर को परिजनों ने डांट दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  जब कप्तान खुद मैदान में हों, तो खुशियाँ लौट ही आती हैं! – कप्तान डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने 37 लाख के 200 खोए फोन सौंपकर कहा- 'आपकी अमानत, आपके हाथ' फरियादियों ने कहा THANKYOU नैनीताल पुलिस।

 

 

जिसके बाद किशोर घर छोड़कर चला गया था। किशोर के घर छोड़ने के बाद उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसे कहीं पता नहीं चल सका।मंगलवार को गांव के ही जंगल में किशोर आयुष का ईख के खेत में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *