3 दिन से लापता युवक का शव हुआ बरामद पुलिस और परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

झांसी के कोतवाली थाना इलाके में लड़की से एकतरफा प्यार के चक्कर में युवक की हत्या कर शव दतिया के उनाव कस्बे से गुजरने वाली पहूज नदी में फेंक दिया गया। युवक तीन दिन से लापता था। झांसी में लिखी गुमशुदगी और युवक के हाथ पर लिखे उसके नाम से शनिवार देर शाम पुलिस और परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

नवाबाद थाना इलाके के तालपुरा में रहने वाला युवक अरुण परिहार (27) बृहस्पतिवार की रात को घर से निकला था। उसने परिजनों को बताया था कि वह डडियापुरा अपने दोस्त को मोबाइल फोन देने जा रहा है। लेकिन, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला था। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: दो और शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद।

 

 

काफी खोजबीन के बाद जब परिजनों के हाथ युवक का सुराग नहीं लगा तो उन्होंने शुक्रवार की इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को युवक का शव उनाव में पहूज नदी में उतराता मिला।

 

 

 

एमपी पुलिस ने आसपास शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो पाई। इस पर सीमावर्ती जिलों की पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने यह जानकारी लापता युवक के परिजनों को दी। इस पर परिजन दतिया पहुंच गए। उन्होंने युवक की शिनाख्त कर ली। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला आकस्मिक निरीक्षण अभियान, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।

 

कोतवाली पुलिस के मुताबिक युवक अरुण परिहार एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था और आए दिन उससे मिलने की कोशिश करता था। यह बात लड़की और उसके परिजनों को नागवार गुजरती थी। हाल ही में लड़की की शादी तय हो गई थी। उसके ससुराल वालों को इसकी जानकारी हुई तो वे भी युवक की इन  हरकतों का विरोध करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  एक-एक डकैत को कानून के कटघरे तक पहुंचाएंगे — SSP डॉ0 मंजूनाथ टीसी की कुशल रणनीति का असर, आज 02 डकैत, 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद, वरना कर जप्त, अब तक मास्टरमाइंड सहित 08 डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

उन्होंने बताया कि इसी मामले में बृहस्पतिवार की रात युवक को फोन कर बुलाया गया था। लड़की पक्ष के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन, वह नहीं माना। इससे विवाद होने लगा। इसी बीच मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। रात में आरोपी उसके शव को ठिकाने लगाने की गरज से उनाव में पहूज नदी में फेंक आए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

kj
tara