कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ़ रेंज में मादा बाघ की मृत्यु: प्रारंभिक जांच में वृद्धावस्था का संकेत।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ़ रेंज में मादा बाघ की मृत्यु: प्रारंभिक जांच में वृद्धावस्था का संकेत।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

दिनांक 03.07.2024 को कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ़ रेंज में धारा ब्लॉक, धारा बीट क०सं० 12 में गश्त के दौरान गश्तीदल को एक मादा बाघ मृत अवस्था में पायी गयी। जिसके उपरान्त गश्तीदल द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। मृत मादा बाघ की उम्र लगभग 09 वर्ष है। मृत मादा बाघ का शव विच्छेदन आज दि०-04.07.2024 को कालागढ़ रेंज में निम्नानुसार पशुचिकित्साधिकारियों 1-डॉ० दुष्यंत शर्मा, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी, कार्बेट टाइगर रिजर्व, 2-डॉ0 राहुल सती, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी, पश्चिमी वृत्त, हल्द्वानी का पैनल गठित कर कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

 

जिसके उपरान्त वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी पैनल द्वारा अवगत कराया गया कि प्रथम दृष्टया उक्त मादा बाघ की मृत्यु प्राकृतिक रूप से वृद्धावस्था के कारण हुई है। बाघ के अंगों के सैम्पल को परीक्षण हेतु आई०वी०आर०आई० इज्जतनगर, बरेली भेजा गया है। इस दौरान मौके पर  दिगन्थ नायक, उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, डॉ० शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ,  आकाश गंगवार, वन क्षेत्राधिकारी, कालागढ़ (प्रशिक्षु अधिकारी, भा०व०से०),  कुन्दन सिंह खाती, एन०टी०सी०ए० द्वारा नामित सदस्य,  ए०जी० अन्सारी,

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में एक कॉल बनेगी सुरक्षा की ढाल”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी, SP संचार रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में छात्राओं को सिखाया गया Dial-112 और SOS का इस्तेमाल, आपात स्थिति में घबराएं नहीं, SOS दबाएं या 112 डायल करें—पुलिस हर समय आपकी सहायता के लिए तैयार।

 

 

 

 

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखण्ड देहरादन द्वारा नामित सदस्य, डब्लू० डब्लू०एफ० के नामित सदस्य मनोज सती, प्रतिनिधि द कार्बेट फाउण्डेशन,  महेश चन्द्र जोशी, वन दरोगा, ललित मोहन चौधरी, वन दरोगा,  वजाहद अली, वन आरक्षी, कालागढ़ रेंज व अन्य कर्मचारी की उपस्थिति में शव का मौका पंचनामा तैयार कर उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों के समक्ष शव को एन०टी०सी०ए० के मानकों के अनुसार समस्त अंगों सहित जलाकर नष्ट कर दिया गया।