अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत।

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत।

 

 

अलीगढ़ की अतरौली कोतवाली के गांव सिमथला निवासी युवक की गाजियाबाद रिश्तेदारी में जाते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियागांव सिमथला निवासी 35 वर्षीय सुशील कुमार उर्फ कालिया पुत्र चंदपाल सिंह किसी कार्य से बाइक द्वारा दादरी गए थे। 30 अक्तूबर शाम वहां से अपनी रिश्तेदारी में गाजियाबाद जाते समय दादरी के निकट ही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

मोबाइल के आधार पर पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। जिस पर परिजन गाजियबाद पहुंचे।, जहां पर स्वजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पूर्व जिपं सदस्य केपी सिंह मिस्त्री समेत कई लोगों ने मृतक के घर पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

kj
tara