रामनगर गर्जिया मंदिर के पास कुंड में डूबने से दो युवकों की मौत।

सुरेंद्र सैनी – सवांददाता

रामनगर गर्जिया मंदिर के पास कुंड मे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की गर्जिया मंदिर के पास कुंड में दो व्यक्ति डूब गए हैं। इस सूचना पर उप निरीक्षक कश्मीर सिंह पुलिस बल के मौके पर पहुंचे हैं जहां से एक व्यक्ति को मृत अवस्था में बाहर निकाल लिया गया था। दूसरा व्यक्ति अभी कुंड में फसा है फायर ब्रिगेड को मोके पर बुलाया दोनों कुंड में डूबे व्यक्तियों को जनता की मदद से रेस्क्यू कर के बाहर निकाला गया दोनों की मृत्यु हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

 

वहीं पर कुंड के पास इनके कपड़े रखे थे उनमें दोनों के आधार कार्ड पैन कार्ड मिले जिस में मृतकों की शिनाख्त, गौरव भाटिया पुत्र इंद्रपाल भाटिया निवासी आशियाना कालोनी मुरादाबाद, अतुल कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी उपरोक्त के रुप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  चरस की बड़ी खेप लेकर निकले थे दो तस्कर, काठगोदाम पुलिस-STF ने दबोचे।

 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर मृतकों के परिजनो को सूचित कर दिया गया है। शवों को राजकीय चिकित्सालय रामनगर भेज दिया गया है।