डीजीपी अशोक कुमार आज हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने हल्द्वानी कोतवाली कोतवाली का बारीकी से निरीक्षण कर दिये कुछ निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

डीजीपी अशोक कुमार आज हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने हल्द्वानी कोतवाली कोतवाली का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने मालखाने, मेस, और असलहे के साथ ही अभिलेखों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली में आगंतुकों और महिलाओं के लिए बनाए गए हेल्पडेस्क की डीजीपी ने तारीफ की और कोतवाली परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था को देख डीजीपी बेहद संतुष्ट नजर आए। निरीक्षण के दौरान आईजी कुमाऊं नीलेश डॉ आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पीली कोठी चौराहे पर दो गुटों के विवाद के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 लोगों पर वैधानिक कार्रवाई।

 

 

 

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उनके द्वारा कोतवाली का बारीकी से निरीक्षण किया गया, साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाएं बेहतर मिली है, साथ ही एनबीडब्ल्यू और कुर्की के मामलों में कमी देखी गई, जिनके ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ARTO का सघन चेकिंग अभियान, 15 वाहनों के चालान; बिना नंबर प्लेट वाहनों पर विशेष निगरानी।

 


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *