चोरी की घटना का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार।

चोरी की घटना का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार।

चोरी की घटना का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर, नैनीताल: दिनांक 18 सितंबर 2024 को कोसी बैराज स्थित हनुमान जी के मंदिर से हुई चोरी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

वादी अशोक कुमार गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि सुबह 9:55 बजे सनी पुत्र स्वर्गीय गोविन्द सिंह ने मंदिर से एक पीतल की मूर्ति, एक घंटी, तांबे का लोटा और पैसे चुराए। इस आधार पर थाना हाजा पर एफआईआर नंबर 287/24 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई POCSO एक्ट की जानकारी।

पुलिस ने अभियुक्त सनी से पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की बात स्वीकार की और चोरी किया हुआ सामान बरामद करने का भी दावा किया। उसके बाद पुलिस ने सनी की निशानदेही पर कॉर्बेट किंग्डम के पीछे झाड़ियों से चोरी का सामान बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 8.72 ग्राम स्मैक के साथ बाजपुर के दो युवक गिरफ्तार।

यह उल्लेखनीय है कि अभियुक्त पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

 

 

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • व0उ0नि0 मनोज नयाल
  • उ0नि0 जोगा सिंह
  • अ0उ0नि0 विजय राणा
  • कानी0 भूपेन्द्रसिंह
  • कानी0 विपिन शर्मा