प्रसिद्ध कैंची धाम मेला की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया, जिलाधिकारी वंदना ने कहा श्रृद्धालुओं को न हो परेशानी।

ख़बर शेयर करें -

प्रसिद्ध कैंची धाम मेला की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया, जिलाधिकारी वंदना ने कहा श्रृद्धालुओं को न हो परेशानी।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

जिलाधिकारी वंदना ने कैंची धाम और सेनिटोरियम नैनी बैण्ड बायपास की व्यवस्थाओं को मौक़े पर जाकर देखा। जहां उन्होंने पार्किंग में प्रवेश और निकासी द्वार अलग-अलग करने के लिए कहा। इसके अलावा जल संस्थान द्वारा कैंची धाम आ रहे श्रृद्धालुओं के लिए जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था का निरीक्षण किया । इसके साथ ही मोबाइल टायलेट, पानी का टेंक और कैंची व नैनीताल आने जाने में आगंतुकों को परेशानी न हो इसके लिए पीडब्ल्यूडी और जल संस्थान को सायनेज लगाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मध्यस्थता से मदरसन विवाद खत्म, श्रमिकों ने अनशन तोड़ा, लालकुआं की मदरसन कंपनी में सुलह, 12 मांगें मानी गईं, काम पर लौटे मजदूर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सराहा श्रमिकों का धैर्य,  हिंसा की साजिश नाकाम, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं सहेंगे—अराजक तत्वों को पुलिस की कड़ी चेतावनी।

 

 

 

जिलाधिकारी ने ईओ भवाली को भवाली में निर्मित परिवहन विभाग की पार्किंग में और भवाली क्षेत्रांतर्गत सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  हर-हर महादेव के जयघोष के बीच केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी रहे मौजूद।

 

 

 

वृद्ध और स्वास्थ्य पीड़ित श्रृद्धालुओं के लिए 02 इमरजेंसी मेडिकल शटल सेवा की व्यवस्था करने के लिए कहा। श्रृद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा के लिए कैंची धाम मंदिर परिसर के सामने स्वास्थ्य कैंप की भी व्यवस्था की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में खाने-पीने की व्यवस्था हाईटेक, मोबाइल वैन से होगी जांच।

 

 

इस अवसर पर एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम शिव चरण द्विवेदी, पीडी हिमांशु चौहान, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल, धारी, कोश्याकटोली, लोनिवि, जल संस्थान, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य आदि संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।