जिलाधिकारी वंदना ने स्यालीधार में बन रहे साइंस पार्क के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

अल्मोड़ा, 21 अप्रैल 2023 आज जिलाधिकारी वंदना ने स्यालीधार में बन रहे साइंस पार्क के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन साइंस पार्क पहुंचकर विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन में रैन वाटर हार्वेस्टिंग के तहत टैंक अनिवार्य रूप से बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत मार्ग पर लगातार पथराव, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 

 

 

साथ ही उन्होंने कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार से जो धनराशि स्वीकृत हुई है, इसके सभी कार्य समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कर लिए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  बन्नाखेड़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 480 टिन अवैध लीसा बरामद।

 

 

 

उन्होंने निर्देश दिए कि साइंस पार्क का संचालन करने हेतु सभी प्रक्रियाएं जल्द पूर्ण की जाएं। उन्होंने यूपीसीएल एवं जल संस्थान के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि बिजली एवं पानी के संयोजन हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की जाए। इस दौरान परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल आकाश दीप भट्ट समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों को किया सम्मानित, कहा—उत्तराखंड की बेटियां रच रही हैं नए कीर्तिमान।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *