प्रभागीय वन अधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग के निर्देशन में रामनगर रेंज के स्टाफ द्वारा अवैध खनन में लिप्त एक 16 डायरा वाहन को भीम नगर मार्ग पर पकड़ा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

श्रीमान प्रभागीय वन अधिकारी महोदय तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर, श्रीमान उप प्रभागीय वन अधिकारी महोदय तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर, के निर्देशन में श्रीमान वनक्षेत्राधिकारी महोदय रामनगर रेंज के नेतृत्व में रामनगर रेंज के स्टाफ द्वारा आज दिनांक 26/04/2023 को समय लगभग 12:30Am बजे अवैध खनन में लिप्त एक 16 डायरा वाहन को भीम नगर मार्ग पर पकड़ा, जिसको टीम द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर सुरक्षित हल्दुआ चौकी खड़ा किया गया। एवं वन अधिनियम के सुसंगत धाराओं का अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार में पलटी कार; SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।

 

 

टीम में मोहन चंद पांडे वन दरोगा, इमरान वन दरोगा, ओंकार वन दरोगा, मनवर सिंह रावत वन दरोगा, चंदन सिंह बिष्ट वन दरोगा एवं हृदेश कुमार पीआरडी श्रमिक व आमिर खान सम्मिलित रहे।