नशे के सौदागर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 31 ग्राम स्मैक पकड़े जाने पर पहुंचा जेल।

नशे के सौदागर पुलिस ने किया गिरफ्तार। 31 ग्राम स्मैक पकड़े जाने पर पहुंचा जेल।

 

अमित नौटियाल – संवाददाता

 

 रायवाला पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर खांड गांव के पास से नशे के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 31 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल पहुंचा दिया है। प्रशिक्षु आईपीएस और रायवाला थाना अध्यक्ष जितेंद्र मेहरा ने बताया कि आरोपी की पहचान कदीर अहमद निवासी बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा, 134 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

 

 

पूछताछ में कदीर ने बताया कि वह बरेली से सस्ते दाम में स्मैक लाकर ऋषिकेश देहरादून आदि क्षेत्रों में बेचने का काम करता है। जिससे उसे काफी अच्छा मुनाफा हो जाता है। कम समय में अधिक रकम कमाने की लालच में वह स्मैक बिक्री का धंधा करता है।