नैनीताल पुलिस का अपराध पर प्रभावी अंकुश, लालकुआं क्षेत्र के आदतन अपराधी को किया जिला बदर।

नैनीताल पुलिस का अपराध पर प्रभावी अंकुश, लालकुआं क्षेत्र के आदतन अपराधी को किया जिला बदर।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

प्रहलाद नारायण मीणा (आई.पी.एस.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल महोदय द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय हल्द्वानी, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में  डी0आर0वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के पर्यवेक्षण में

 

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार में पलटी कार; SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।

कोतवाली लालकुआं द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय श्रीमान जिलाधिकारी महोदय नैनीताल में प्रचलित वाद संख्या 34 /2022 बनाम पुष्कर सिंह बसनायत पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी इंदिरा नगर द्वितीय थाना लालकुआं जनपद नैनीताल के विरुद्ध धारा 03 गुंडा नियंत्रण अधिनियम में जारी आदेश के अनुपालन में विपक्षी पुष्कर सिंह बसनायत को आदेश से अवगत कराते हुए क्षेत्र में मुनादी करायी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वन पंचायतों के जरिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, ग्रीन इंडिया मिशन में सी-बकथोर्न पौधरोपण को प्राथमिकता।

 

 

तथा अवगत कराया गया कि यदि 06 माह से पूर्व वह जनपद नैनीताल की सीमा के अंदर दिखाई देता है तो उसके विरुद्ध धारा 03/10 गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। विपक्षी पुष्कर सिंह बसनायत को जनपद नैनीताल की सीमा के बाहर ले जाकर जिला बदर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के स्वागत में फोटो सेशन की धूम, जाम में जूझती रही रामनगर की जनता!

मीडिया सेल हल्द्वानी
जनपद नैनीताल