लोकसभा चुनाव हेतू मतदाताओ को निष्पक्ष मतदान की शपथ ग्रहण करायी।

लोकसभा चुनाव हेतू मतदाताओ को निष्पक्ष मतदान की शपथ ग्रहण करायी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पदाक

रामनगर। लोकसभा चुनाव के तहत मतदाताओ को निष्पक्ष व निर्भीक मतदान के लिये जागरूक करने के लिये समाजसेवी डॉ. जफर सैफी के द्वारा वार्ड 18 के मतदाताओ को मतदान किये जाने की शपथ ग्रहण करायी गयी। बीएलओ की हड़ताल के चलते हुये जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री वंदना के निर्देश पर उपनिर्वाचन अधिकारी/उपजिलाधिकारी राहुल शाह के निर्देश पर तहसीलदार कुलदीप पांडे की अगुवाई मे तहसील के निर्वाचन सुपरवाईजर तुषार बेलबाल के द्वारा शनिवार को नगर के वार्ड 18 के मौहल्ला बम्बाघेर स्थित प्राईमारी स्कूल व मोतीमहल जूनियर हाईस्कूल मे समाजसेवी डॉ. जफर सैफी के द्वारा मतदाताओ को आगामी लोकसभा चुनाव मे मतदान किये जाने की शपथ ग्रहण करायी गयी।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास की आवाज बने तारा घिल्डियाल, एनडी तिवारी की स्मृति में जनहित के मुद्दों पर किया मंथन।

 

 

इस मौके पर मोहल्ला बंबाघेर प्राइमरी स्कूल में आरके शर्मा, अजय अग्रवाल, मोहर सिंह, अजीम फरीदी, अमित शर्मा, अर्जुन अग्रवाल, अमजद खान, अब्दुल्लाह असांरी, ख्बाब तुर्क, राशिद हुसैन, मोतीमहल जूनियर हाईस्कूल में शपथ के दौरान डॉ सैफ़ी सहित संजीव वर्मा, रजत शर्मा, संतोष वर्मा, हेमा जोशी, रूचिका वर्मा, दीपांशी अग्रवाल, कोशिक जौशी सहित बड़ी संख्या मे पुरूष व महिला मतदाता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बेस अस्पताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सफाई और मशीनों के रखरखाव पर उठाए सवाल।

 

 

 

वही वार्ड की निवर्तमान सभासद श्रीमती रूबीना सैफी ने सभी मतदाताओ से आगामी लोकसभा चुनाव मे निष्पक्ष व निर्भीक रूप से मतदान किये जाने की अपील की है। सुपरवाईजर श्री बेलबाल के अनुसार इसके अलावा जीपीपी कन्या इंटर कॉलेज, लखनपुर जूनियर हाईस्कूल मे भी मतदाताओ को मतदान हेतू शपथ ग्रहण करायी गयी।