पूर्व सैनिको व वीर नारियो द्वारा होली आगमन पर ेएक दूसरे का टीका लगाया गया व आपस मे शुभकामनायें प्रेषित की।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

रामनगर – जहाँ एक तरफ रंगों का त्योहार होली अपनी चरम पर है,वही दूसरी तरफ पूर्व सैनिक भी अपनें आंदोलन orop के लिए चरम पर आंदोलनरत है,2024 को निशाना बना कर सभी पूर्व सैनिको द्वारा(दिल्ली जंतर मंतर)सरकार को चेतावनी देकर बता दिया गया है की जल्द से जल्द orop मे हुई विसंगतियों को दूर करे अन्यथा 2024 मे होने वाले चुनाव मे सरकार को पूर्व सैनिक की और से कई रंगो का सामना करना पड़ सकता है। इसी तर्ज पर पूर्व सैनिक उत्थान एवम कल्याण समिति रामनगर द्वारा भी आज हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास में सीएसआर से बढ़ेगा सहयोग, उद्योग जगत आगे आए: मुख्यमंत्री धामी।

 

 

 

सामूहिक माह बैठक मे, दिल्ली चल रहे आंदोलन मे जाने का फैसला लिया गया,बैठक की अध्यक्षता कर रहे सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह संरक्षक ऑनरी कैप्टेन हरगोविंद पाण्डेय व सचिव भुवन सिंह डंगवाल के नेतृत्व मे आज पूर्व सैनिको व वीर नारियो के बिच माह की सामूहिक बैठक आहुत की गयी,बैठक के शुरू करने पर सर्वप्रथम सचिव भुवन सिंह डंगवाल द्वारा पिछली बैठक का विवरण पढ़ा गया, पिछली बैठक मे हुए समिति के रजिस्ट्रेशन पर आगामी कार्यवाही कार्यवाही के बारे मे बताया गया, समिति मे नये सदस्यों का स्वागत किया गया, ततपश्चात बैठक शुरू की गयी,बैठक का मुख्य कारण आगामी होली त्यौहार हेतु मिलन कार्यक्रम व orop पर सभी की राय व प्रस्ताव बना कर सभी को अवगत करना था।

यह भी पढ़ें 👉  छोई की जर्जर सड़क को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात।

 

 

 

बैठक मे 30 लोगो (वीर नारी, पूर्व सैनिको)द्वारा प्रतिभाग किया गया, जो की सभी के लिए हर्ष का विषय रहा,बैठक की अध्यक्षता कर रहे सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह द्वारा संगठन के सभी पदाधिकारियों व पूर्व संघठन मे जुड़े आजन्म सदस्यों से orop पर विचार विमर्श हेतु आग्रह किया गया, जिस पर सभी की सहमति संगठन को सहयोग हेतु दिल्ली जाने व समिति द्वारा कुछ डोनेशन दिए जाने पर सहमति बनी,साँथ ही बैठक मे ए डी एफ आर ग्रांट पर विचार विमर्श किया गया जिस हेतु समिति सदस्य हव चंद्र मोहन द्वारा विषय को प्रकाश मे लाया गया व बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  "विकास योजनाओं पर सांसद अजय भट्ट का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी"

 

 

 

इस विषय पर कई वीर नारिया लगातार परेशान हो रही है जिस पर अध्यक्ष महोदय हेतु त्वरित कार्यवाही कर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड हल्द्वानी ,स्टेशन हेडक्वार्टर हेमपुर के लिए पत्राचार किया गया। अंत मे बैठक मे आये सभी पूर्व सैनिको व वीर नारियो द्वारा होली आगमन पर ेएक दूसरे का टीका लगाया गया व आपस मे शुभकामनायें प्रेषित की गयी।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *