तेज रफ्तार ट्रक कार को टक्कर मारते हुए करीब सौ मीटर घसीटता चला गया। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही हुई मौत, एक की हालत नाजुक।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

यूपी के घाटमपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। कानपुर सागर हाईवे पर कुरसेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक कार को टक्कर मारते हुए करीब सौ मीटर घसीटता चला गया। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को नाजुक हालात में हैलट अस्पताल भेजा गया है। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  फायर स्टेशन हल्द्वानी की मुस्तैदी: ट्रांसफार्मर पोल पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाकर यातायात कराया सुचारु।

कन्नौज जिले के तिर्वा निवासी नरेंद्र कुमार एमसीएल गैस कंपनी के एचआर के पद पर कार्यरत थे। रविवार दोपहर जीएमपीओ कंपनी के मालिक अनिल कुमार और सीईओ उमेश कुमार के साथ तिर्वा से सजेती स्थित एकलव्य इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  इश्क की सजा या दबंगई का तांडव? प्रेमी जोड़े के फरार होते ही परिवार पर टूटा कहर, दर्जनभर पर मुकदमा।

थाना क्षेत्र के कुरसेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक कार में टक्कर मारते हुए करीब सौ मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में कार सवार नरेंद्र और अनिल की मौत हो गई। वहीं सीएचसी घाटमपुर से घायल उमेश को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। सजेती थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है। परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भिजवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभकरण की नींद” सोता रहा पर्यटन विभाग, Vow Resort पर पर्यावरण नियम तोड़ने और गांव को जहरीला बनाने के आरोप। नाले में सीवर, रात 2 बजे तक DJ, Vow Resort पर मेहरबान पर्यटन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *