सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर जल्दी कर ले आवदेन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रूद्रपुर – जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पन्त ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय रूद्रपुर में 28 मई 2022 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि Sky Root International Kaladungi Road Sijwali Tawer, Haldwani द्वारा मैनेजर/असिस्टेंट मैनेजर (मार्केटिंग) के पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार लिया जायेगा। उन्होने बताया कि 56 नियमित एवं 25 अस्थायी पदों हेतु परीक्षा/साक्षात्कार लिया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 8 हजार से 35 हजार रूपया वेतन देय होगा। उन्होने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता 12वीं/स्नातक/स्नाकोत्तर तथा आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिये।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर जुटेगा जनसंख्या का आंकड़ा, हल्द्वानी में फील्ड ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण।

उन्होने बताया कि अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नं0-7251909554 व 9837131131 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।