टीम “नेकी की दीवार” ने निर्धन परिवार को लिया गोद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज रामनगर के ऐसे परिवार की कहानी को सामने लाया जा रहा है जो कि सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्थाओं के लिए एक चुनौती का विषय है। पूछड़ी नई बस्ती निवासी खजान सिंह के परिवार पर टूटा दुखों/ मुसीबतों का पहाड़। परिवार के मुखिया खजान सिंह लकवा ग्रस्त हैं, जबकि उनकी पत्नी छय/टी0बी0रोग की बीमारी से जूझ रही हैं। जबकि उनकी बेटी ने कक्षा 12 की पढ़ाई परिवार के बीमार रहने के कारण बीच में ही छोड़ दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी की ट्राउट मछली की विदेशों में बढ़ेगी मांग, केंद्रीय सचिव ने मत्स्य पालकों से किया संवाद।

 

 

 

पूछड़ी नई बस्ती के निर्धन परिवार को टीम “नेकी की दीवार” ने गोद लिया है। तारा चन्द्र घिल्डियाल ने बताया कि बिटिया की पढ़ाई का खर्च व पूरे परिवार के इलाज की जिम्मेदारी टीम “नेकी की दीवार” ने ली है।टीम”नेकी की दीवार” ने सामुदायिक सहयोग से 11000/- ग्यारह हज़ार रुपये की सहायता धनराशि, खाद्यान्न सामग्री, गर्म कम्बल तथा कपड़े प्रदान किये। इस अवसर पर टीम “नेकी की दीवार” ने समाज के लोगों से मदद की अपील भी की।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद, वनकर्मियों को सिखाए गए जरूरी कौशल।

 

 

 

इस अवसर पर टीम “नेकी की दीवार” के संचालक तारा चन्द्र घिल्डियाल, गुरविंदर सिंह जौहल, करन आर्या, पंकज कुमार (इन्द्र) नन्दन सिंह रावत, बालादत्त कांडपाल, मौहम्मद अयूब, आदि उपस्थित रहे।