नशे के सप्लायरों पर कड़ा प्रहार 29.600 KG गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रामनगर – नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट् द्वारा जनपद में लगातार चलाये जा रहे प्रभावी नशा मुक्त अभियान के तहत बलजीत भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के सफल पर्यवेक्षण में दिनांक 09/05/22 को श्री अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम व0उ0नि0 प्रेम विश्वकर्मा , उ0नि0 श्री राजेश जोशी मय हमराही हेमन्त सिंह, कानि0 गगन भण्डारी, कानि भगवत परिहार के द्वारा हिम्मतपुर 16 नम्बर नई बस्ती जाने वाले रास्ते में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं अवैध तस्करी की रोकथाम करने हेतु गश्त एवं चेकिंग के दौरान जब पुलिस कर्म0गण अपने निजी वाहन से राष्ट्रीय राजमार्ग रामनगर –काशीपुर 16 नम्बर नई बस्ती जाने वाले रास्ते के पास बने प्रतिक्षालय के पास पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति प्रतिक्षालय के अन्दर जूट के बोरे जिसमें कुछ भरा हुआ पदार्थ प्रतीत हो रहा है तथा एक प्लास्टिक का सफेद कट्टा जो किसी पदार्थ से भरा हुआ प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

 

अपनी दोनों टांगों के बीच में फंसाकर रखा हुआ है, हम पुलिस वालों के पास जाने पर उक्त व्यक्ति शकपकाया और उठकर भागने का प्रयत्न करने लगा शक होने पर उक्त व्यक्ति को मौके पर ही रोक लिया रोक कर नाम पता पूछते हुये भागने का कारण पूछा तो इसने अपना नाम राजवीर S/O छोटे उम्र 32 वर्ष निवासी नई बस्ती नं0- 16पीरुमदारा रामनगर (नैनी0) बताया तथा बताया कि “साहब मेरे पास इन दो कट्टों के अन्दर लगभग 30 KG गांजा है जिस मैं आज जगत सिंह निवासी रसिया महादेव थाना धूमाकोट जनपद पौड़ी से खरीदकर लाया था गाड़ी से उतरकर अपने घर जाने के लिये किसी वाहन टैम्पो/ टुकटुक का इंतजार कर रहा था कि आप लोगों ने रोक लिया, मौके पर क्षेत्राधिकारी रामनगर के समक्ष दोनों कट्टों को खोला गया तो उन दोनों कट्टो में भरा हुआ गांजा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

दोनों कट्टों का अलग –अलग वजन किया गया तो दोनों कट्टों में भरे गांजे का कुल वजन 29.600 KG गांजा बरामद हुआ। अंतः अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा रामनगर पुलिस टीम को ₹5000/-रु0 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

 

 

*बरामदगी:-*
02 कट्टों में कुल 29.600 किलो गांजा नाजायज ।
*विवेचक-* उ0नि0 श्री संजय बृजवाल कोतवाली रामनगर

 

*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 श्री प्रेम
2- उ0नि0 श्री राजेश जोशी
3- कानि0 हेमन्त सिंह
4- कानि0 गगन भण्डारी
5- कानि0 भगवत परिहार