पति ने पत्नी की सिर पर हथौड़े से वार कर बेरहमी से कर दी हत्या, एसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उन्नाव जिले के इब्राहिमबाग मोहल्ले में झाड़-फूंक के शक में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले सिर पर हथौड़े से वार किया। इसके बाद चेहरे के बाईं ओर आंख के पास चाकू से कई वार किए। हत्या करने के बाद पति मौके से फरार हो गया।

मंगलवार सुबह मृतका के बेटे ने चारपाई पर खून से लथपथ मां का शव देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर एएसपी और कोतवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका के बेटे की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  "ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का माल... लेकिन CCTV की नज़र से नहीं बच सके शातिर! पुलिस ने 48 घंटे में पलट दी पूरी बाज़ी"

जानकारी के अनुसार, इब्राहिम बाग मोहल्ले में रहने वाली किशन दुलारी (65) को पति नन्हकऊ प्रसाद ने सोमवार देर रात बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को मृतका के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटना के समय घर पर बड़ा बेटा रामगोपाल और छोटा बेटा आशीष कुमार थे।रामगोपाल घर के बाहर बरामदे में और आशीष घर के अंदर कमरे में सो रहा था। घटना के बाद हत्यारोपी पति ने आशीष के कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली विभाग कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन।

 

 

मंगलवार सुबह पांच बजे मृतका के दूसरे बेटे मनु लाल ने घर का दरवाजा खुला देखा। उसने अंदर जाकर देखा, तो आंगन में चारपाई पर किशन दुलारी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसके पास में ही खून लगा हथौड़ा और ईट पड़ी हुई थी। उसने डायल 112 पर हत्या की सूचना दी। कोतवाल राजेश पाठक और चौकी इंचार्ज बृजमोहन सैनी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

 

 

इसके बाद में एसपी शशिशेखर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, मृतका के बेटे आशीष कुमार ने बताया कि वैसे तो माता-पिता में आए दिन विवाद होता रहता था। बताया कि पिता, मां पर झाड़-फूंक कराने का आरोप लगाकर हर रोज मारपीट करते थे।दो दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  230 करोड़ की परियोजना पर कमिश्नर का सख्त एक्शन... देरी हुई तो अफसर होंगे जिम्मेदार!"

 

 

 

पिता ने मां को मार डालने की धमकी दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही दूसरे नंबर के बेटे मुन्नू लाल की तहरीर पर हत्यारोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *