दुष्कर्म पीड़िता विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

शक्तिफार्म यहां एक विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर एक युवक ने पहले तो उसके साथ लगातार दो साल तक दुष्कर्म किया और इस दौरान उसने इसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में अश्लील वीडियो क्लिप दिखाकर आरोपी युवक विवाहिता को ब्लेक मेल करने लगा। शक्तिफार्म क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी एक युवक ने एक विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी हैं कि अश्लील वीडियो दिखाकर वह दो साल से विवाहिता के साथ दुष्कर्म करता रहा। दस फरवरी की रात भी आरोपी युवक ने उसके साथ जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया, इस दौरान विवाहिता की सांस ने उसे देख लिया। जिसके बाद मानसिक तनाव में विवाहिता ने सोमवार की शाम फांसी लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  32 हजार से अधिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण

 

घटना से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को विवाहिता का शव के साथ चोकी का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोविंद नगर निवासी मिथुन राय पुत्र प्रभाकर राय ने एक विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो दिखाकर आरोपी युवक ने विवाहिता को वीडियो दिखाकर ब्लैक मेल करते हुए दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। दस फरवरी की रात भी मिथुन राय रसोई घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। तभी उसकी सांस ने देख लिया। जिसके बाद लोक लाज के भय से वह मानसिक रूप से तनाव में आ गयी और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं आरोपी युवक का पिता मामले को सुलझाने का आश्वासन देता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल।

 

आरोपी युवक मिथुन राय एवं उसके पिता की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगा ली। वहीं मृतका ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए मिथुन राय को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। उन्होंने उसका शव लेकर पुलिस चौकी का घेराव किया। वहीं उन्होंने आरोपी को शीघ्र गिरफ़्तार करने की मांग उठाई। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ सिटी ओमप्रकाश ने गुस्साए लोगों को बा मुश्किल शांत कराया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि 24 घंटे के अंदर आरोपी युवक को हिरासत में लिया जाएगा। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *