मतदान की फोटो वायरल करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर – उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान गदरपुर क्षेत्र के विभिन्न वोटों से मतदान करने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने मतदान की गोपनीयता भंग करने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ पीठासीन अधिकारियों द्वारा थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीठासीन अधिकारी दीपक अग्रवाल द्वारा सदरपुर थाने में दी गई तहरीर में गदरपुर कमरा नंबर 4 में मतदाता साहिल गुंबर पुत्र कृष्ण कुमार गुंबर वार्ड नंबर 10 गदरपुर द्वारा मतदान की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।

 

जिसकी विवेचना एसआई सुनील सुतेडी गदरपुर को सौंपी गई है। पीठासीन अधिकारी ललित आर्य ने मतदान स्थल 94 राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढीमरखेड़ा में विक्रमजीत सिंह के खिलाफ तहरीर दी गई है। इनके द्वारा भी मतदान की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। जिसकी विवेचना एसआई प्रकाश भट्ट को सौंपी गई है। पीठासीन अधिकारी प्रदीप कुमार बूथ संख्या 60 राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गदरपुर ने जावेद पुत्र जमील करतारपुर रोड वार्ड नंबर 1 के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मतदान के दिन फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। इसकी विवेचना उप निरीक्षक सुमन रावत को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के आत्मनिर्भर उत्तराखंड को महिलाओं का दम, दीपावली पर हुनर से बनाई अलग पहचान।

 

वही पीठासीन अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी में गदरपुर थाने में तहरीर दी है कि मोहम्मद रिजवान पुत्र इंतखाब हुसैन द्वारा मतदान की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। इसकी जांच उप निरीक्षक रमेश बेलवाल को सौंपी गई है। वही राजेंद्र कुमार अरोड़ा पीठासीन अधिकारी ने बूथ संख्या 77 राजकीय प्राथमिक विद्यालय आदर्श नगर द्वारा थाना गदरपुर में दी गई तहरीर में गौरव पुत्र सतीश कुमार द्वारा मतदान की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली और धनतेरस पर नैनीताल पुलिस का हाईटेक पहरा, 233 सीसीटीवी कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी, ड्रोन से भी रखी जाएगी नजर।

 

इसकी विवेचना उप निरीक्षक प्रकाश भट्ट को सौंपी गई है। पुलिस ने 1 लोगों के खिलाफ 128 लोग प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 1951 1989 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आपको बता दें कि मतदान के दौरान फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।