भारतीय सविधान एक जीवंत दस्तावेज ‘विषय पर गोष्टी का किया गया आयोजन।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

आज दिनांक 26 नवंबर 2022 को एस. एस. जे. राजकीय स्ना. महाविद्यालय स्यालदे, अल्मोड़ा में प्राचार्य डॉ डी. सी. पंत जी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत ‘भारतीय सविधान एक जीवंत दस्तावेज ‘विषय पर गोष्टी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी ममता गौड़ द्वारा कार्यक्रम के संचालन के साथ ही भारतीय सविधान की समृद्धता एवं प्रस्तावना की व्याख्या की गयी। डॉ. अमित कुमार (सहायक प्राध्यापक ) राजनीति विज्ञान ने भी भारतीय सविधान की विशेषताओ पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संघर्ष पर सख्त रुख—सीएम Pushkar Singh Dhami ने तय की जवाबदेही।

 

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. वी.एच. खान द्वारा की गयी। कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका कांडपाल, डॉ. भावना वर्मा, डॉ. रीमा प्रियदर्शी सहित समस्त प्राध्यापक गण एवं शिक्षणोंत्तर कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *