उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की पहल, विपक्षी मोर्चे को लेकर रामनगर में मंथन।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की पहल, विपक्षी मोर्चे को लेकर रामनगर में मंथन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर –  जन भावनाओं का सम्मान करते हुए और उत्तराखंड की बिगड़ती हालात पर चिंता जताते हुए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने राज्य की सभी क्षेत्रीय पार्टियों और जनपक्षधर संगठनों को एक मंच पर लाने की बड़ी पहल की है। इसी कड़ी में 21-22 जून 2025 (शनिवार और रविवार) को रामनगर स्थित अग्रवाल सभा भवन में एक राजनीतिक विमर्श और रणनीतिक बैठक आयोजित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि, पशुपालन, मत्स्य और शहद उत्पादन बढ़ाने की अपील

पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली जनता अब चाहती है कि राज्य की क्षेत्रीय पार्टियां अपने मतभेद व व्यक्तिगत अहम को त्याग कर 2027 के विधानसभा चुनावों में एकजुट हों और सत्ता में आकर शहीदों के सपनों व राज्य की मूल अवधारणा को साकार करें।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन एसआईआर की तैयारियों में जुटा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक।

उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय बैठक में राज्य की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियां, जन संगठन, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस बैठक का उद्देश्य भाजपा (एनडीए) और कांग्रेस (INDIA गठबंधन) के खिलाफ एक मजबूत क्षेत्रीय राजनीतिक मोर्चा बनाना है जो 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार बना सके।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन—सुबह होते ही नैनीताल पुलिस का टॉप-लेवल चेकिंग ऑपरेशन शुरू* *SSP बोले—अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी*

ध्यानी ने यह भी जानकारी दी कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी और पार्टी के अन्य केंद्रीय पदाधिकारी राज्यभर के जन संगठनों और क्षेत्रीय दलों से संवाद स्थापित कर उन्हें बैठक में आमंत्रित कर रहे हैं। कई संगठनों और दलों ने इसमें शामिल होने की सहमति भी दे दी है। बैठक को लेकर जनमानस में उत्साह है।