इंटरनेशनल पायनियर्स ने घिल्डियाल व मठपाल को मानव सेवा सम्मान से किया सम्मानित।

इंटरनेशनल पायनियर्स ने घिल्डियाल व मठपाल को मानव सेवा सम्मान से किया सम्मानित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

इंटरनेशनल पायनियर्स रामनगर की नव गठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक पीरूमदारा में सम्पन्न हुई जिसमें समाज सेवा के क्षेत्र में टीम “नेकी की दीवार” के संयोजक तारा चन्द्र घिल्डियाल तथा रचनात्मक शिक्षक मंडल के नवेंदु मठपाल को *मानव सेवा सम्मान* से सम्मानित किया गया।संस्थापक संतोष मेहरोत्रा अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने सम्मान पुरुष्कार प्रदान किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

 

इस अवसर पर संस्थापक संतोष कुमार मेहरोत्रा ने सभी सदस्यों को वसुधैव कुटुंबकम की भावना को चरितार्थ करने पर बल दिया तथा समाज के वंचित वर्गों की सेवा करने का आह्वन किया। महाविद्यालय प्रवक्ता जी सी पन्त द्वारा दोनों समाजसेवियों द्वारा किये गए विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। तारा चन्द्र घिल्डियाल द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि सभी संस्थाओं को वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास किये जाने की आवश्यकता है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 8.72 ग्राम स्मैक के साथ बाजपुर के दो युवक गिरफ्तार।

 

वहीं नगर के दस समाजसेवियों ने dr अभिषेक ,सुभाष अग्रवाल,राजू लकचौरा नीरज अग्रवाल,पीयूष अग्रवाल,गिरजा शंकर, यश मेहरोत्रा,उदित अग्रवाल ,संजय अग्रवाल,अमर अग्रवाल,तारा चंद्र घिल्डियाल, ने इण्टरनेशनल पायनियर्स क्लब की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें पायनियर कैप पहनाकर सम्मानित किया गया।

 

 

सुधा मेहरोत्रा लक्की महिला पायनियर्स और सरस् अग्रवाल पुरुष लक्की पायनियर चुने गये।कार्यवाही का संचालन राष्ट्रीय महासचिव नवीन तिवारी ने किया।पूर्व सचिव वीरेंद्र रावत,और पूर्व अध्यक्ष दीवान नयाल पूर्व वर्ष मे की गई समाजसेवा को लेकर सम्मानित किया।ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा का पूर्व महासचिव हेम भट्ट ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।श्री शर्मा ने हल्द्वानी में शीघ्र पायनियर की शाखा खोलने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

सचिव दीपांशु अग्रवाल ने वर्तमान में संस्था द्वारा किया गए तथा आगे किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। श्रीमती सुमन अग्रवाल महिला पायनियर की अध्यक्ष चुने गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विजय अग्रवाल,सचिव दीपांशु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।